हापुड़, अगस्त 31 -- हापुड़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश की सरकार जाति और धर्म देखकर अपराधियों की पहचान करती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग की। वह शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी के बुलंदशहर रोड स्थित कार्यालय पर बोल रहे थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफ़ान अहमद ने कहा कि योगी शासन के आठ वर्षों में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में महिलाओं और दलितों के खिलाफ अपराध सबसे अधिक हो रहे हैं। धर्म और जाति के आधार पर कार्यवाही हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश में उच्च अपराध दर प्रति व्यक्ति अपराध दर 7.4 है। जो भारतीय राज्यों में सबसे अधिक है। इस मौके पर नरेश कुमार भाटी, रघुवीर सिंह गौतम, वीसी शर्मा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.