कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया मंडल के तत्वावधान में राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं नगर निकाय चुनाव में जानबूझकर की जा रही देर के विरोध में नगर परिषद कार्यालय, झुमरी तिलैया के समक्ष मंगलवार को महाधरना का आयोजन किया गया। धरना की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सेठ ने की, जबकि संचालन झुमरी तिलैया मंडल अध्यक्ष नवीन चौधरी ने किया। धरना का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय चुनाव की तिथि तत्काल घोषित करने, दल आधारित चुनाव कराने तथा मतदान प्रक्रिया में इवीएम के प्रयोग की मांग करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व जिला अध्यक्ष व प्रभारी टुन्नू गोप ने कहा कि झारखंड की मौजूदा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर नगर निकाय चुनाव नहीं करा रही है क्योंक...