लखनऊ, सितम्बर 19 -- मोहनलालगंज। संवाददाता ऑनलाइन गेम में 13 लाख रुपये गंवाने के बाद खुदकुशी करने वाले छठवीं के छात्र यश यादव के घर शुक्रवार दोपहर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। मृतक छात्र के पिता को सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा सरकार पर जम कर बरसे। ऑनलाइन गेम सरकार के संरक्षण में चलने का आरोप लगाते हुए तत्काल बैन करने कीर मांग की। कांग्रेस अध्यक्ष यश के घर पहुंचे। पिता सुरेश यादव से मुलाकात की। उसे सांत्वना दी। न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार ही ऑनलाइन गेम खिलवा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम का प्रचार मुकेश अम्बानी का बेटा अनन्त अम्बानी कर रहा है। जागरूकता फैला रहे यश के पिता मोहनलालगंज। छात्र यश यादव की मां विमला यादव व पिता सुरेश की...