समस्तीपुर, नवम्बर 20 -- रोसड़ा। सूबे में एनडीए गठबंधन की पुन: सरकार बनने और नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर रोसड़ा में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। उपमुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के एक बार फिर आसीन होने की खुशी में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। सांसद प्रतिनिधि अनिश राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी की। वहीं अबीर-गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं। जश्न मनाने वालों में सुंदरम सूर्यवंशी, नगर अध्यक्ष महेश मालू, मनीष सिंह, शिवराज पासवान, भगत पासवान, विक्रम कुमार, लाल बाबू, अनिल कुमार, बबलू कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। जिले में उत्साह का लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां : समस्तीपुर, निप्र। जिले के लिए गुरुवार का दिन बेहद ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.