चंदौली, दिसम्बर 16 -- चंदौली। कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सोमवार को यूबीआई के केंद्रीय कार्यालय की ओर से बैंक मित्रों की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें भारत सरकारी की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। सर्वोत्तम कार्य करने वाले बीसी और सीबीसी को प्रशंसा पत्र और पुरस्कार प्रदान किया गया। यूबीआई के उप क्षेत्र प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जनसुरक्षा योजनाओं को जनमानस तक पहुंचना एवं उनके फायदों से बैंक मित्र जो समझना था। अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन खातों के लाभ से अवगत कराया। इस मौके पर प्रजीत कुमार, ज्योति एवं केवीके के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...