कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के आवास पर पूर्व मंत्री विधायक अर्चना पांडेय ने प्रदेश सरकार के बजट को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहाकि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनेगा। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने सदन में हुई कार्रवाई को साझा करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के नारे को सार्थक कर रही है। सभी वर्गों व समाज के लोगों के साथ-साथ किसानों, नौजवानों, बेराजगारों, महिलाओं का विशेष ध्यान रख रही है। इसी को लेकर तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने शिक्षामित्रों के साथ-साथ कई अन्य लोगों का मानदेय बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने भाजपा सरकार के तमाम कसीदे गढ़ते हुए कहा कि उत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.