हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- -उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सहित कई संगठनों ने सरकार का आभार जताया हरिद्वार, संवाददाता। संविदा, दैनिक वेतनभोगी और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण पर राहतभरा फैसला आया है। धामी सरकार ने 2013 की नियमावली की खामियों को दूर करते हुए नई नियमावली लागू की है। इसके तहत 2007 से 2018 तक नियुक्त वे कर्मचारी, जिन्होंने 10 वर्ष की सेवा पूरी की है, नियमितीकरण के दायरे में आ जाएंगे। इससे हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सहित कई संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत किया। और मांग की कि स्वागत करने वालों में सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, मुरली मनोहर, प्रवीण तेश्वर, संतोष गौरव, मुकुल जोशी, आत्माराम बेनीवाल, नानक चंद पेवल, राजू खेरवाल, आनंद कांगड़ा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शा...