महोबा, जनवरी 31 -- कबरई, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम में शिरकत करने आए जल शक्तिमंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि सरकार के प्रयास से बुंदेलखंड को पानी की समस्या से निजात मिली है।हर घर जल योजना के तहत लोगों को गांव-गांव में पानी मिल रहा है। बुंदेलखंड का भाजपा सरकार में तेजी से विकास हो रहा है। शुक्रवार को विकास खंड के लिलवाही गांव में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई गई। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने कहा कि सरकार के प्रयास से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। स्कूली छात्रों के द्वारा स्वागत गीत पेश किए गए। जल शक्ति मंत्री के द्वारा ग्रामीणों से संवाद करने के साथ धरातल पर निरीक्षण किया। कहा कि पानी की गुणवत्ता शुद्...