लखनऊ, फरवरी 6 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। हत्या, लूट, बलात्कार, ठगी, अपहरण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर हो गया है। भाजपा सरकार के पास झूठे आंकड़ों के सिवाय कुछ नहीं है। अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा है कि पूरे प्रदेश की हालत बेहद खराब है। हाथरस में एनएच 93 पर बदमाशों ने सेना के जवान को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया गया। पिछले दो सालों में उत्तर प्रदेश में 108300 लोग गायब हो चुके हैं। इनकी गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इधर उत्तर प्रदेश में अपहरण की कई घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.