बागेश्वर, मार्च 23 -- सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन सेवा दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। मुख्य अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने रीबर काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों प्रमुख योजनाओं, उपलब्धियों को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। सेवा,सुशासन और विकास के 3 वर्ष पुस्तक का विमोचन किया गया। विधायक गड़िया ने जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज कार्यक्रम में जन सैलाब उमड़ा है, वह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि प्रदेश सरकार लोगों के हित के लिए नि...