लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने राज्यपाल के अभिभाषण को राज्य सरकार की झूठी बातों और झूठे वादों का पुलिंदा करार दिया है। उन्होंने कहा, राज्यपाल द्वारा पूरा अभिभाषण न पढ़ना, अभिभाषण के मात्र कुछ अंश पढ़ना प्रमाण है कि भाजपा की झूठी बातों और वादों को राज्यपाल बार-बार दोहरा नहीं सकतीं। आराधना मिश्रा ने कहा कि 55 पन्नों के अभिभाषण में अधिकांश बातें भाजपा के झूठे वादे और दावे हैं। राज्यपाल यहां काफी समय से हैं और सरकार की जनविरोधी नीतियों और झूठे प्रचार की कार्यशैली को देख रही हैं, इसीलिए उन्होंने अभिभाषण के मात्र कुछ अंश पढ़कर औपचारिकता पूरी की। राज्य सरकार लगातार पुराने कामों को ही नई ब्रांडिंग करके प्रचारित कर रही है, जिसे जनता भी जानती है। अभिभाषण में कोई भी ऐसी नई बात नहीं थी जो भाजपा ...