अंबेडकर नगर, अगस्त 21 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में सपा कार्यालय से पार्टी की ओर से जनाक्रोश पैदल यात्रा जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए जनता की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के संबन्ध में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसान लगातार संकट के दौर से गुजर रहा है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में खाद का भारी संकट है। जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसान यूरिया खाद से लेकर डीएपी खाद के लिए परेशान हैं।खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी हो रही है। भ्रष्टाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.