रामनगर, मार्च 6 -- रामनगर। संवाददाता उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जेसीबी से खनन के मामले में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि कुमेरिया के पास जेसीबी से कोसी को खोदा गया। वन विभाग व पुलिस की चौकी भी करीब थी, लेकिन कार्रवाई एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर हुई है। सरकार ईमानदार है तो खनन मामले में निष्पक्ष जांच कराए। गुरुवार को उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि कुमेरिया के पास कोसी नदी में कई दिनों से अवैध खनन हो रहा था। जेसीबी से कई ट्रैक्टर ट्रालियों में उपखनिज लादकर रिजॉर्ट का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप लगाया कि वन विभाग का अल्मोड़ा डिवीजन, रामनगर वन प्रभाग और पुलिस की चौकियां घटना स्थल के समीप ही हैं। कहा कि वन विभाग के मुखिया को मामले की जानकारी दी गई। रामनग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.