अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या,संवाददाता। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर मंगलवार को इनायत नगर क्षेत्र के पांच नंबर चौराहे पर स्थित सांसद के आवास पर 'संविधान बचाओ,लोकतंत्र बचाओ' के नारे के साथ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अवधेश प्रसाद ने धरने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान केवल एक किताब नहीं,बल्कि देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ.आंबेडकर ने जिस संविधान के माध्यम से हर वर्ग, हर जाति और हर धर्म को समान अधिकार देने की व्यवस्था की,आज उसी व्यवस्था को कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। संबोधन के बाद सांसद अवधेश प्रसाद की अगुवाई में सपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मिल्कीपुर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। मौजूद सपा ...