लखनऊ, मार्च 23 -- - आज से अंबेडकर जयंती तक 8 साल की उपलब्धियों पर भाजपा करेगी जनसंवाद लखनऊ, विशेष संवाददाता योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा लाभार्थी मेले लगाएगी। जिले-जिले आयोजन होंगे। सोमवार से अंबेडकर जयंती तक सरकार की आठ साल की उपलब्धियों पर जनसंवाद होगा। प्रदेश भाजपा ने इसके लिए बाकायदा प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक टीम गठित की है। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि 'उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष' के संदेश के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाया जाना है। उन्होंने बताया कि जिले-जिले लाभार्थी मेले लगाए जाएंगे। इसके अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.