शामली, मार्च 26 -- पालिका में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे तीन दिवसीय योजना मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद कैराना के सभागार कक्ष में अधिशासी अधिकारी समीर कुमार कश्यप की अध्यक्षता एवं जलकल विभाग के लिपिक तासीम अली के कुशल संचालन में शासन के आदेशानुसार प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 मार्च से 27 मार्च 2025 तक सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार- प्रसार हेतु तीन दिवसीय योजना मेले का आयोजन किया गया। जिसमें जनता को उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जागरूक किया गया है तथा विभिन्न योजनाओं के छूटे हुए लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने हेतु आवेदन कराये जाने का कार्यक्रम तीन दिवस तक क्रियान्वित होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.