लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने सभी गौशालाओं में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उसे 24x7 क्रियाशील रखने को भी कहा है। बुधवार को पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए। कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से भी गौशालाओं की लगातार निगरानी की जाए। इस दौरान श्री सिंह ने विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करने तथा गोशालाओं में प्रकाश/सोलर लाइट की व्यवस्था अनिवार्य रूप से कराने के भी निर्देश दिए और कहा कि गोवंशों के लिए हरे चारे, ठंड से बचाव, तिरपाल, औषधियां, पेयजल आदि की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। बैठक में बताया गया कि अयोध्या जिले के सभी गोआश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं और अधिकांश स्थलों पर पराली संग्रह किया जा र...