चक्रधरपुर, दिसम्बर 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित गोपीनाथपुर लैम्पस में बुधवार से धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ हो गया है। धान अधिप्राप्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के किसानों से लैम्पस द्वारा धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि सरकार को समय पर धान प्राप्ति से किसानों को समय, सुरक्षा और उचित मूल्य मिलता है। जिसके बाद किसान दूसरी फसल की खेती भी कर सकते हैं। किसान समय पर धान देंगे तो 48 घंटे के अंदर उनके खाते में पैसा आ जाएगा। विधायक ने लैम्पस को धान अच्छे ढंग से रखने और किसानों से अधिप्राप्ति केंद्र में ही उचित समर्थन मूल्य पर बेचने की अपील की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.