रांची, मई 10 -- रांची, संवाददाता। समाहरणालय में शनिवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में हुए संवाद कार्यक्रम में प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ संवाद किया गया। इसका उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, जन शिकायतों के शीघ्र समाधान और कार्य संस्कृति के सुधार पर चर्चा करना था। डीसी ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालय कार्यों को समय पर करें। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाएं। जन शिकायतों के समाधान में गति लाने पर बल डीसी ने जन शिकायतों के समाधान में अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया। शिकायतों के पंजीकरण, ट्रैकिंग और समाधान प्रक्रिया को और व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। डीसी ने कहा कि कार्य संस्कृति को पेशेवर, जवाबदेह और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.