पटना, दिसम्बर 15 -- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार ने कहा है कि उनकी प्राथमिकता सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाना है। खासकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और गांवों में रहने वाले लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए विभाग हरसंभव प्रयास करेगा। श्री कुमार ने सोमवार को विभाग के नए निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं चाहे महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि या गरीबी उन्मूलन से जुड़ी हों, इनकी सही जानकारी आम जनता तक पहुंचना जरूरी है। विभाग डिजिटल मीडिया, पारंपरिक माध्यमों और जमीनी स्तर के अभियानों के जरिए इसे सुनिश्चित करेगा ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। पदभार संभालने के तुरंत बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.