मैनपुरी, मार्च 29 -- मैनपुरी। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने मंडल अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों से संवाद किया। उत्सव अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रत्येक बूथ पर उत्सव कार्यक्रम होंगे। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उत्सव अभियान में सभी मंडल अध्यक्षों और पदाधिकारियों को बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उत्सव अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर स्वच्छता अभियान और गोष्ठी होगी। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मंडल अध्यक्ष पूरी ताकत से जुटें...