आगरा, जनवरी 9 -- सरकार की नीतियों के खिलाफ भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा 25 जनवरी को विशाल सभा की जाएगी। इस सभा को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद भाग लेंगे। सभा के संबंध में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि इसमें निजीकरण बंद किए जाने एवं निजीकरण किए गए विभागों में आरक्षण लागू करने के अलावा जाति गणना के साथ-साथ आर्थिक गणना, बहुजन समाज की आबादी के अनुपात में आरक्षण कोटा लागू करने, जाति एवं धर्म के नाम पर हो रहे अन्याय एवं अत्याचार पर रोक लगाने, बहुजन समाज के भूमिहीन लोगों को दिए गए पट्टों पर कब्जा वापस दिलाने, समान शिक्षा, चिकित्सा, सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने और शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराए जाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.