बुलंदशहर, फरवरी 12 -- सरकार की नीतियों के खिलाफ मजदूरों, कर्मचारियों और किसानों ने गुरुवार मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को राजेबाबू पार्क में आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर जमकर प्रहार किए और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद सभी नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सभा करने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए सेंटर ऑफ इन्डियन ट्रेड यूनियन्स के जिला महासचिव और मजदूर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विकास का दावा करने वाली सरकार असल में देश को बनाने वाले मजदूरों और किसानों पर ही हमले कर रही है। किसान सभा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य डीपी सिंह ने कहा कि सरकार ने मुक्त व्यापार के नाम पर अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.