पूर्णिया, फरवरी 14 -- पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज बिहार में सरकार की नाकामियों पर सवाल उठाना ही सबसे बड़ा अपराध बना दिया गया है। विपक्ष की भूमिका निभाने वाले जनप्रतिनिधियों को पहले जेल भेजो, फिर बेल पर भी परेशान करो यही नई व्यवस्था बना दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) के साथ जो व्यवहार किया गया, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं और बढ़ते हत्याकांडों शोषण बलात्कार पर आवाज उठाना क्या अब जुर्म है? यदि जनप्रतिनिधि जनता की पीड़ा नहीं उठाएंगे तो फिर लोकतंत्र का मतलब क्या रह जाएगा? पप्पू यादव ने न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हुए संसद सत्र समाप्ति के बाद स्वयं पटना पहुंचकर कानून का पालन किया, इसके बावजूद जिस प्रकार से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.