कानपुर, जून 1 -- कानपुर। कांग्रेस ने फजलगंज क्षेत्र में पंचायत का आयोजन कर हर घर झंडा अभियान की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि सभी वार्डों में घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया जाएगा। कमरतोड़ महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, पलायन पर सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा। संचालन पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर ने किया। श्रीराम वर्मा, कर्मवीर सिंह, जगदीश सिंह, समीर द्विवेदी, निर्मल त्रिवेदी, आशीष कुमार, हरमीत सिंह सलूजा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.