रुद्रपुर, मार्च 3 -- दिनेशपुर, संवाददाता। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को दिनेशपुर-जाफरपुर मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार की एजेंट के रूप में काम कर रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में 6 मार्च को रुद्रपुर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार की एजेंट बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टारगेट बनाकर दबाव डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिनेशपुर के इतिहास में पहली बार दुर्गा पूजा के दौरान बाइक चालान के नाम पर मारपीट की गई। छोटी बच्ची को भी नहीं छोड़ा गया। दुर्गा पूजा देखने आ रहे करीब 100 से अधिक बाइक चालकों को रोककर उनका चालान किया गया। जो लोग मजदूरी करके दुर्गा पूजा में मेला देखने आ रहे थे, उनसे अभद्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.