कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज वर्णवाल के समर्थन में शहर स्थित रामसन होटल में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री सह सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से चुनाव में जुट जाएं और घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। डॉ. नरेश पंडित ने कहा कि पंकज वर्णवाल की जीत से शहर में पानी, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और झुमरी तिलैया के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ...