औरंगाबाद, अगस्त 24 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में सुशासन के सार, आपके द्वार अभियान के तहत जदयू नेताओं द्वारा ग्राम भ्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान घर-घर जाकर लोगों को बुकलेट वितरित किए गए और पोस्टर चिपकाकर बिहार सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। नेताओं ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2005 से अब तक बिहार में सर्वांगीण विकास हुआ है। हर वर्ग तक विकास की किरणें पहुंची हैं और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है। जदयू नेताओं ने यह भी कहा कि 2005 के पहले बिहार की स्थिति अलग थी लेकिन नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में बड़े बदलाव हुए हैं। ग्रामीणों को विस्तार से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराय...