जहानाबाद, अगस्त 1 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में घूम कर झारखंड से आई भाजपा नेत्रियों ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताई। प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड से कोडरमा सांसद प्रतिनिधि उषा कुमारी, गुमला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीतू झा ने अरवल विधानसभा क्षेत्र के शहर तेलपा मंडल में भ्रमण कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इन्होंने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए लोगों से एनडीए सरकार को समर्थन करने का आग्रह किया। भाजपा नेत्रियों ने बताया कि केंद्र सरकार ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है। चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। इसके अतिरिक्त गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। गरीबों को मुफ्त राशन मुहैया करवाए जा रहे हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.