रांची, अप्रैल 18 -- पिपरवार, संवाददाता। झारखंड सरकार की उदासीनता के कारण पिपरवार- कोयलांचल क्षेत्र के बसंत विहार कॉलोनी में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन पूरी तरह से जर्जर होता जा रहा है। यदि इस भवन के रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले कुछ ही दिनों में यह भवन किसी भी समय धराशायी हो सकती है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के द्वारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालयों को मर्जर किए जाने के बाद यह विद्यालय भवन पिछले दो वर्षों से अधिक समय से बंद पड़ा हुआ है, जिसके कारण कुछ लोगों के द्वारा इस विद्यालय भवन परिसर में जानवरों को बांधा जा रहा है, जिसके कारण स्कूल भवन के चारों ओर गंदगी फैली हुई है। पिपरवार-कोयलांचल क्षेत्र के एलओ कॉलोनी में स्थित स्कूल भवन भी सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण पूरी तरह से जर्जर हो गया है। आसपास के इलाकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.