बदायूं, मार्च 25 -- योगी सरकार की आठ वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव 24 मार्च सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन कार्यशाला की गयी। उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की सफलता पर जोर दिया। बताया, 25 मार्च को प्रेस वार्ता के साथ उत्सव का शुभारंभ होगा। 27 मार्च को विधानसभा स्तरीय प्रेस वार्ता का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा। 25, 26, 27 मार्च को जिला स्तरीय लाभार्थी मेला आयोजित होगा। 28, 29, 30 मार्च को घर-घर संपर्क अभियान का प्रथम चरण चलाया जाएगा। छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.