रांची, नवम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आजसू पार्टी ने तीखा हमला बोला है। आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि यह एक साल ही नहीं, बल्कि विगत छह वर्ष झारखंड के लिए "काला अध्याय" रहा है। सरकार का सिस्टम फेल है। राज्य में विकास ठप है। जमीन, कोयला और बालू माफिया का बोलबाला है। राज्य के डीजीपी पर गैंगस्टर को संरक्षण देने का आरोप है। गरीबों को घर नहीं मिला। न तो 5 लाख युवाओं को नौकरी मिली और ना छात्रवृत्ति मिल रही। डॉ देवशरण भगत ने कहा कि वित्तीय मोर्चे पर भी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। केंद्र से मिलने वाली हजारों करोड़ की राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। योजनाएं केवल कागजों पर हैं, धरातल पर कुछ नहीं। डीएमटी फंड, मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। सरका...