नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को लखपति दीदी बनाना और हिंसा मुक्त गांव के सपने को साकार करना है। उन्होंने यह बात मंगलवार को नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत के अवसर पर कही। शिवराज ने कहा कि नई चेतना 4.0 अभियान का उद्देश्य देश की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। कोई भी बहन गरीबी में न रहे और हर महिला सम्मान के साथ जीवन बिताए, यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि देश में 2 करोड़ से अधिक स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जो गर्व की बात है। इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि 11 मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक एडवाइजरी जारी की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.