रांची, फरवरी 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री आरिफ रजा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के बजट की सराहना की है। उन्होंने इस बजट को रोजगार, पलायन पर रोक, चहुंमुखी विकास और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। आरिफ रजा ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विशेष रूप से गांवों के समग्र विकास और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासियों के हितों के साथ-साथ जनहित और जनकल्याणकारी विजन को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया है। इस कदम से राज्य की जनता को बड़ी राहत मिलेगी और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...