पटना, फरवरी 18 -- भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा है कि खुले में मीट और मछली की बिक्री पर पाबंदी लगाने का राज्य सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने यह कदम उठाकर आमजन भावना का सम्मान किया है। मालाकार ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...