लखनऊ, सितम्बर 11 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर कांग्रेसजनों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राय द्वारा काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध का ऐलान करने के बाद उन्हें लखनऊ स्थित आवास में नजरबंद कर दिया गया था। गुरुवार की दोपहर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता बुलाई थी लेकिन वो वहां नहीं पहुंच सके। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में राय ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को चारों तरफ प्रताड़ित किया जा रहा है। अजय राय ने कहा भाजपा सरकार ने हर जगह केवल चोरी की है। कहीं विकास नहीं किया। सरकार के मंत्री बनारस के बंदरगाह पर चले जाएं तो उन्हें हकीकत समझ में आ जाएगी। वहां रोप-वे चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोप-वे अभी गुजरात में गिरा है। कम से कम बनारस में ऐसा काम मत क...