दुमका, जनवरी 7 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभा रानी प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रदीप यादव, अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार शानू, जिला परिषद सदस्य बालमुकुंद यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का मकसद होता है लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एक साथ मिल सके। कहा कि प्रखंड मुख्यालय का अस्पता...