संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के उत्तरी सीमा पर स्थित सांथा ब्लाक के मेहदूपार गांव में आसपास के लोगों के आस्था का केंद्र देव स्थान बीरा बाबा देव स्थान के नाम से जाना जाता है। सरकार और पर्यटन विभाग के नजरअंदाज करने से यह यह आस्था का केंद्र ही बनकर रह गया है। लोग दर्शन करने तो आते हैं लेकिन यहां पर सुविधाओं की कमी काफी अखरती है। पर्यटन विभाग या जिम्मेदारों द्वारा यहां के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार के द्वारा धार्मिक स्थलों व पर्यटन स्थलों के विकास के लिए अवमुक्त हुए धन के सूची में भी मेंहदूपार में स्थित देव स्थान बीरा बाबा को कुछ नहीं मिला। यह देव स्थान मेहदूपार सहित आसपास के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। यह केवल देव स्थान ही नहीं है। यह स्थल गौरवशाली इतिहास को भी समेटे हुए है। लोगों की म...