धनबाद, नवम्बर 25 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती और सेवा के अधिकार सप्ताह के चौथे दिन धनबाद के विभिन्न प्रखंडों की पंचायतों और नगर निकाय के वार्डों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी उमड़े। उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। शिविरों में न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही परिसंपत्तियों, स्वीकृति पत्र का वितरण एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए। डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के चौथे दिन‌ 893 आवेदनों का निष्पादन किया गया। वहीं 3162 लाभुकों के बीच ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्तियों का वितरण किया गया, जबकि शिविरों में 9827 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि जाति प्रमाण-पत्र के 237, आय प्रमाण-पत्र के 172, जन्म प्रमाण-पत्र के 151, मृ...