धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर-23 की धीवर बस्ती की महिलाएं बीते तीन साल से एक नाली बनाने के लिए निगम की दौड़ लगा रही हैं। नाली नहीं रहने से ड्रेन का पानी सड़कों पर बहता है। बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पिछले साल आवेदन दिया गया, लेकिन नाली नहीं बनी। महिलाओं ने विरोध में नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि नाली की समस्या को लेकर तीन साल से निगम कार्यालय पहुंच रही हैं। हर दिन सिर्फ आश्वासन मिलता है। नगर निगम समस्या पर ध्यान नहीं देता है। 500 से अधिक घरों को परेशानी हो रही है। हर बार हमें कहा जाता है कि जल्द टेंडर निकलेगा लेकिन अबतक कुछ नहीं हुआ। नगर आयुक्त से शुक्रवार को मिलने पहुंचीं महिलाएं एक बार फिर से आश्वासन लेकर लौटीं। महिलाओं ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.