लोहरदगा, नवम्बर 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के उगरा पंचायत भवन के समीप बगीचा में और झालजमीरा पंचायत अन्तर्गत प्रोजेक्ट हाई स्कूल गगेया के मैदान में शुक्रवार को सेवा अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, डीपीएम संजय गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, बीडीओ संग्राम मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य अफसाना खातून, मुखिया बसंती देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर प्रारम्भ किया गया। आयोजित जनता दरवार में मुख्यमंत्री पशुधन, बिरसा हरित ग्राम, मनरेगा, जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग, मुख्यमंत्री सवर्जन पेंशन, बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप योजना, बिजली माफी, पेयजल और स्वच्छता, आंगनबाड़ी केंद्र पोषण आहार सहित अन्य विभागों का स्टॉल...