सिमडेगा, नवम्बर 20 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार से शुरु होगा। शिविरों में आमजन से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से कई प्रमुख प्रक्षेत्रों के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे। शिविर में मईया सम्मान योजना, जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,किसान क्रेडिट कार्ड योजना, सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना,हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजनाएं शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का लाभ उठाने क...