हमीरपुर, जनवरी 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यालय का रविवार को उद्घाटन हो गया। शहर की टॉकीज को कार्यालय के रूप में तैयार किया गया है। सुंदर कांड के पाठ, आरती के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/जन सामान्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगुल किशोर तिवारी की उपस्थिति में मुख्य अतिथि शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर/काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंदस्वरूप ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण और सवर्णों को संघर्ष करना होगा। वर्तमान समय ब्राह्मणों के विपरीत बनाया जा रहा है। सरकारें उन्हें सिर्फ अपना वोट बैंक मानती हैं, हिस्सेदार नहीं, इसलिए ब्राह्मणों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। ब्राह्मणों को अपना अहंकार छोड़ अपनों के साथ हर सुख-दुख में खड़ा...