औरंगाबाद, सितम्बर 2 -- जिले में लगाए गए सरकारी होर्डिंग्स को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को बिना अनुमति के लगाए गए फ्लैक्स को हटवा भी दिया गया साथ ही कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई। इस संबंध में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग्स का अधिष्ठापन कराया गया है। इन होर्डिंग्स पर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों की जानकारी देने वाले फ्लैक्स लगाए गए हैं ताकि आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। हाल के दिनों में यह पाया गया है कि कुछ शरारती एवं असामाजिक तत्व इन होर्डिंग्स पर लगे फ्लैक्स को फाड़ रहे हैं। कई स्थानों पर होर्डिंग्स को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.