झांसी, नवम्बर 16 -- झांसी संवाददाता झांसी। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए झांसी में पूर्व रक्षामंत्री बाबू जगजीवन राम के नाम पर छात्रावास बनाए जाने की योजना थी। इसके लिए नगर निगम ने नगरिया कुंआ में लगभग 3 हजार 8 सौ वर्गमीटर जमीन समाज कल्याण को देने पर सहमति भी जताई। उम्मीद जताई जा रही थी कि हॉस्टल बनने के बाद निर्बल वर्ग के बच्चों को सुविधा हो जाएगी, लेकिन जिस भूमि पर हॉस्टल बनाया जाना था वह भूमि अचानक गायब हो गई। दो-तीन बार पैमाइश भी कराई गई परंतु नगरिया कुंआ में इतना ज्यादा अतिक्रमण और अवैध कब्जे हैं कि उक्त जमीन का कहीं पता नहीं चला। ऐसे में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए यह योजना चढ़ने से पहले ही ठंडे बस्ते में जाती दिखाई देने लगी है। मालूम हो कि दूर दराज के गाने वाले विद्यार्थियों के लिए ...