मऊ, मार्च 17 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में सरकारी इंडिया मार्का हैण्डपम्प में जबदस्ती समरसेबल लगाने का विरोध करने पर मारपीट हो गई। इसमें दो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। इस बाबत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय चालान भेजकर आवश्यक कार्रवाई की। थाना क्षेत्र ग्राम बहलोलपुर निवासी योगेन्द्र यादव पुत्र जीता यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान के प्रयास से जल निगम का सरकारी हैण्डपम्प लगा है। जिससे लगभग बारह से अधिक घरों के लोग पानी पीते है। विपक्षियों ने सरकारी हैण्डपम्प में जबदस्ती लोहे का पाईप निकाल कर समरसेबल पम्प लगाकर अपना अबैध कब्जा बना लिया है। जिसका गुरुवार की शाम विरोध करने पर आरोपियों ने गोलबंद होकर शेषनाथ पुत्र स्व.श्रीराम को लाठी डण्डे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.