कटिहार, अप्रैल 4 -- बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के बरारी नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव और कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा कुमारी की उपस्थिति में बरारी हाट की नीलामी 23 लाख 57 हजार रुपए में हुई। हाट का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को 11 बजे मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव, कार्यपालक पदाधिकारी स्वरा कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा सामुहिक रूप से फीता काटकर किया। मुख्य पार्षद बबीता कुमारी ने हाट लेशी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के नियम कानून पालन करते हुए किसानों और व्यापरियों से राजस्व की वसूली निर्धारित आकड़ों के अनुसार करना है। फोटो कैप्शन। कटिहार- 21 फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य पार्षद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...