लोहरदगा, जनवरी 8 -- कुडू, प्रतिनिधि।लोहरदगा कुड़ू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला की शुरूआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुडू बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीओ संतोष उरांव ने कहा कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ऐसे आयोजनों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव हो पाती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। मेले में महिला, पुरुष, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.