गिरडीह, फरवरी 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध बगोदर के बेको स्थित सोना पहाड़ी मंदिर का मामला विधानसभा में उठाया गया है। विधायक नागेंद्र महतो ने इस मामले को उठाया है। उन्होंने इस बात को लेकर आपत्ति जताई है कि मंदिर का संचालन व्यक्ति विशेष के द्वारा किया जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा है कि रोजाना यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं एवं आस्था जताते हुए पूजा - अर्चना करते हैं और बकरे की बलि दी जाती है। मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण में सरकारी रूपए भी खर्च किए गए हैं। बावजूद इसके मंदिर का संचालन व्यक्ति विशेष के द्वारा किया जाता है और रूपए की आपस में बंटवारा किया जाता है। उन्होंने सरकारी स्तर पर मंदिर का संचालन किए जाने की मांग की है, ताकि सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो सके। इधर इस मामले मे...