गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- खत्म करो इंतजार - एमएमजी और संयुक्त अस्पताल से शासन को कई बार भेजा जा चुका प्रस्ताव - मरीजों को प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटर से करनी पड़ रही महंगी जांच गाजियाबाद, संवाददाता। जनपद के सरकारी अस्पतालों में एमआरआई जांच नहीं हो पा रही। एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल से कई बार शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक शासन स्तर पर मशीन तक नहीं खरीदी गई। इसके कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ रहा है। एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन दो से ढाई हजार मरीज और संयुक्त जिला अस्पताल में 1000 से ज्यादा मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 100 लोगों को एमआरआई जांच की सलाह दी जाती है। सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा नहीं होने से मरीजों को बाहर भेजना पड़ता है। प्राइवेट...